खरगोन। जिले में शुक्रवार को कसरावद जनपद के ग्राम डेडगांव के ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन कर गांव की शांति भंग होने का हवाला देते हुए एक अपै्रल से शुरु हुई शराब दुकान बंद कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विरोध के बीच दुकान खुलती है तो वे अपने अनुसार दुकान बंद कराने के लिए स्वतंत्र होंगे।
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण ओमप्रकाश, श्याम, जयपाल, बबन आदि ने बताया कि अब तक गांव में कोई शराब दुकान नही थी, 1 अपै्रल से गांव में शराब दुकान खोल दी गई है, जो रहवासी क्षेत्र में होकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।