नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच द्रारा महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण 5 अप्रैल से एवं ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण 9 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इच्छुक युवक-युवतिया पंजीयन के लिए मोबाईल नंबर 9111053516 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल की युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो वे ले सकती है। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण उपलब्ध कराने के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरवाएं जाएंगे। प्रशिक्षणार्थी 3 पासपोर्ट साईज फोटो एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेडा रोड नीमच में जमा करा सकते हैं। इसके लिए प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।