BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2025, 8:29 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश के बाद जागा प्रशासन, ग्राम सुराखेड़ी की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त, फसल बोकर जमाया था कब्जा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार ग्राम सुराखेडी स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 8 रकबा 0.240 हेक्टेयर व भूमि सर्वे क्रमांक 7 रकबा 1.550 हेक्टेयर भूमि जो कि वर्तमान राजस्व रिकार्ड में मंदिर कालिका माता के, रतलाम प्रबंधक कलेक्टर, जिला रतलाम म.प्र. शासन के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है।उक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ता सईदा बी बेवा अब्दुल हमीद, नि. शैरानीपुरा रतलाम, अशरफ पिता अब्दुल हामिद, नि. शैरानीपुरा रतलाम, सत्तार पिता वकील खां नि, मिल्लतनगर रतलाम, रईसा पति अकरम खां नि. शैरानीपुरा रतलाम के द्वारा गेहूं कि फसल बोकर अतिक्रमण किया गया था।

उक्त संबंध में नियम अनुसार कार्यवाही कि जाकर 3 मार्च 2025 को ग्राम सुराखेडी स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 8 रकबा 0.240 हेक्टेयर व भूमि सर्वे क्रमांक 7 रकबा 1.550 हेक्टेयर को अतिक्रमणकर्ताओं से अतिक्रमण मुक्त कराकर कालिका मंदिर के पुजारी हेमंत पिता चण्डीप्रसाद व प्रकाश पिता अमरलालजी के सुपूर्द की गई। उक्त शासकीय भूमि की अनुमानित कीमत नौ करोड़ रूपए है।उक्त कार्यवाही में राजस्व विभाग की ओर से आशीष उपाध्याय नायब तहसीलदार (पूर्वी भाग), रतलाम शहर, राजस्व निरीक्षक मेहरबानसिंह मालवीय, पटवारी गिरीश शर्मा, मुकेश मरमट, अंकित परिहार, विजय मकवाना व पुलिस विभाग की और से सालाखेडी चौकी प्रभारी मुकेश यादव उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE