खरगोन। लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों में बहुमत से पास हुए वक्फ बोर्ड कानून का विरोध जारी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमजनो ने फिर एक बार मुख्यालय पर विरोध दर्ज कराया। हालांकि यह विरोध शांतिपूर्ण रहा। मस्जिदों के बाद मुस्लिमजन हाथ मे वक्फ बोर्ड बिल वापस लो, जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर हाथ पर काली पट्टी बांधे एकत्रित हुए। समाजनो का कहना है कि यह कानून सामाजिक ताने बाने के खिलाफ है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के केंद्रीय कार्यलय ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के साथ ही कानूनी लड़ने का ऐलान किया है. इसका समाज समथन करती है मुसलमान शांति बनाये रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहा है।