छतरपुर। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा जिले में अवैध रूप से खनिज भंडारण और परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर शिकंजा कसा जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा विगत गुरुवार को 7 अनावेदकों के खिलाफ अवैध रूप से उत्खनन परिवहन व भंडारण करने पर खनिज विभाग में दर्ज प्रकरणों में प्रतिवेदन के आधार पर कुल एक लाख 98 हजार 698 रुपए राशि की पेनाल्टी अधिरोपित कर संबंधी जन को पेनाल्टी राशि जमा कराने के आदेश दिए हैं हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के नियम 18 (2) के उप नियम (1) के प्रावधानों के अंतर्गत निराकरण के लिए प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था उक्त संबंधित पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थें संबंधित जनों द्वारा बगैर ईटीपी खनिज उत्खनन परिवहन व भंडारण के अपराध को स्वीकार किया जिसके फलस्वरूप छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा यह कार्यवाही की गई।