छतरपुर। विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रान्त के आवाहन पर ज्वाय स्कूल जबलपुर के संचालक विधर्मी अखिलेश मेंबन के द्वारा हमारे आराध्य प्रभु श्री राम पर की गई अभ्रद टिप्पणी से संपूर्ण हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं जिसके विरोध स्वरूप सम्पूर्ण महाकौशल प्रान्त के प्रत्येक जिला केन्द्र पर इस विधर्मी अखिलेश मेंबन व उसके साथियों के विरुद्ध थ्पत दर्ज कर कठोर कानूनी कार्य बाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें लवकुश नगर जिला अध्यक्ष ने पुलिस थाना खजुराहो में विश्व हिन्दू परिषद लवकुशनगर के जिला अध्यक्ष राजकुमार गंगेले, एवं जिलामंत्री आशीष गुप्ता के नेतृत्व मे थाना प्रभारी महोदया सुरभि शर्मा को वीएचपी , बजरंगदल के सैकड़ों कार्य कर्ताओं ने ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष राजकुमार गंगेले, आशीष गुप्ता जिलामंत्री सहित वीएचपी बजरंगदल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और जय श्री राम का उदघोष कर शान्ति पूर्ण ज्ञापन सौंपा है।