छतरपुर। पुलिस की अभिनव पहल बेटी की पेटी अभियान अंतर्गत मिली शिकायत का सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित निराकरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हम आपको बता दें कि छतरपुर पुलिस द्वारा विगत तीन मार्च से बेटियों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया गया है और जिले के समस्त स्कूल और कॉलेजों में बेटी की शिकायत पेटी लगाई गई है सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में बेटी की शिकायत पेटी के माध्यम से मिली शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए जांच की गई आरोप सिद्ध पाया गया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी जो कि जिला महोबा उप्र श्रीनगर क्षेत्र का निवासी है के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे उप निरीक्षक नेहा गुर्जर प्रधान आरक्षक हरिशरण आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी महिला आरक्षक पुष्पा लोदी की भूमिका रही।