कटनी। शहरी क्षेत्र घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के सामने स्थित इस दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने गर्ग चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद प्रशासन ने 15 दिनों का समय मांगा है। आबकारी विभाग का कहना है कि मंदिर सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों पर निर्भर करेगा। अगर दुकान नहीं हटी, तो बजरंग दल ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर यातायात को सुचारू किया और लगभग 1 घंटे तक आबकारी विभाग के बजरंगीयो ने मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही आबकारी विभाग का पुतला फूंक कर आबकारी की हतधर्मिता का विरोध किया। लगभग यह प्रदर्शन एक से डेढ़ घंटे तक चलाता रहा जिससे जाम में फसे राहगीर परेशान होते नजर आए।