देवास। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने देवास का दौरा किया। उन्होंने माताजी की टेकरी पर स्थित मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।जहा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वफ्क बोर्ड नियमों में संशोधन को लेकर कहा की कांग्रेस ने तो धारा 370 का भी विरोध किया था राम मंदिर निर्माण मे भी उनका रवैया ठीक नहीं था।देश के हित मे और देश के उलझे हुए मामलों को सुलझाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हो रहा है कांग्रेस उसका विरोध करती है लेकिन मोदी जी की सरकार जो राष्ट्र हित मे है वही निर्णय करती है।