भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने तृतीय वर्ग के शिक्षक पदों के लिए परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे लाखों उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली चयन परीक्षा की नई तारीखें जारी कर दी हैं। अब यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा शहरों की सूची
एमपीईएसबी शिक्षक परीक्षा 2025 परीक्षा कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। उम्मीदवारों को अपने नजदीकी परीक्षा केन्द्र का चयन करना होगा और वहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जिससे वे अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
परीक्षा का शेड्यूल
पहली पाली- सुबह 9ः00 से 11ः00 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर 3ः00 से 5ः00 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम- परीक्षा से 2 घंटे पहले
गेट बंद- परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले
परीक्षा अवधि- कुल 2 घंटे
कुल अंक- 100 मार्क्स