मुरैना। कैलारस कस्बे के होटल राजमहल पर हुई मामूली बहस के बाद अपने दोस्तों के साथ आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश आकाश सिकरवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथ जोडक़र दोबारा ऐसी गलती न करने की माफी मांगता हुआ नजर आया।
जानकारी के अनुसार कैलारस क्षेत्र में 1 अप्रैल को रात के लगभग 8 बजे आकाश सिकरवार निवासी शेरपुर गांव, अपने दो अन्य साथियों के साथ में होटल राजमहल पहुंचा। वहां उन तीनों ने खाना खाया। उसके
बाद किसी बात पर तीनों लोगों का होटल स्टाफ से झगड़ा हो गया। मामूली झगड़े को निपटाने के लिए होटल संचालक रामवीर त्यागी आए तो आरोपी उससे भी उलझ गए। आकाश अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बाद होटल पर लौटकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।
कैलारस पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस $ ने फायरिंग के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश का कैलारस के बाजार में पैदल जुलूस निकाला।