खरगोन। जिले के कसरावद के निमाड़ का सबसे बड़ा त्यौहार ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता है तीन दिवसीय गणगौर पर्व का समापन शुक्रवार शाम को हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गले मिलकर गणगौर माता को विदाई दी। मन्नतधारियों ने विधि-विधान से रथों में विराजित माता स्वरूपी ज्वारों का विसर्जन किया। अंतिम रोज होने के कारण श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ गणगौर माता की बड़ी मैं देखने को मिली है।
इस दौरान गणगौर बड़ी दूधिया रोशनी में जगमग चाकचौबंद रही। बच्चे झूलों का आनंद उठाते हुए दिखे। चार दिवसीय मेले जैसा माहौल रहने से श्रद्धालुओं में गणगौर को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चाकचौबंद दिखाई दीं। माता की बाड़ी की आकर्षक विद्युत सजावट नगर परिषद के सौजन्य से की गई। वहीं, नगर परिषद के कर्मचारी जहां पर माता विसर्जन की गई कुंडों के पास व्यवस्थाओं को लेकर तैनात थे। पुलिस प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क दिखाई दिए।