BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 1:45 pm
KHABAR : मॉ चामुण्‍डा एवं मॉ तुलजा भवानी के दरबार में पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्‍ल, पूजा-अर्चना कर लिया माता रानी का आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को देवास पहुंचे। देवास में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माताजी की टेकरी पहुंचकर मॉ चामुण्‍डा एवं मॉ तुलजा भवानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दरबार में आकर दर्शन करना ही मॉ कृपा है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज में यहां आया हूं। मैं माताजी से यही प्रार्थना करता हूं कि सभी को सुखी और निरोगी रखें। सभी नागरिकों पर माता जी की कृपा बनी रहे और इसी प्रकार विकास यात्रा लगातार जारी रहे।

जिले में आगमन पर उप मुख्यमंत्री शुक्‍ल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माताजी की तस्‍वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, रायसिंह सेंधव, राजेश यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE