खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम डेडगांव के ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। जहां से वह आबकारी विभाग कसरावद एवं तहसील कार्यालय कसरावद पहुंचे उनके द्वारा एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को ज्ञापन दिया गया यहां कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन कर गांव की शांति भंग होने का हवाला देते हुए एक अप्रैल से शुरु हुई शराब दुकान बंद कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विरोध के बीच शराब दुकान खुलती है तो वे अपने अनुसार दुकान बंद कराने के लिए स्वतंत्र होंगे।
ग्रामीण ओमप्रकाश, श्याम, जयपाल, बबन आदि ने बताया कि अब तक गांव में कोई शराब दुकान नही थी, एक अप्रैल से गांव में शराब दुकान खोल दी गई है, जो रहवासी क्षेत्र में होकर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जिसे लेकर महिलाएं डरी हुई है जो घर से बाहर नहीं निकल रही हैं शराब दुकान खुलने से ग्राम के रहवासी तथा बाल बच्चे और महिलाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा गांव में शांति भंग होने की पूर्ण संभावना है जिससे आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उक्त शराब दुकान को ग्रामवासी सरपंच सचिव उप सरपंच एवं पंचौ की सहमति के बिना खोल दी गई है जिसका सभी के द्वारा विरोध किया जा रहा है एसडीएम सत्येंद्र बेरवा द्वारा कहा गया ग्रामवासी डेडगांव द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया है गांव में एक नई शराब दुकान ठेकेदार द्वारा चलाई जा रही है इसके कारण वहां पर शांति भंग की संभावना है ग्रामीणों द्वारा इसको शिफ्ट करने का एक निवेदन किया है। इसको मेरे द्वारा आबकारी आयुक्त है जिसे ज्ञापन प्रेषित करेंगे ग्रामीणों की समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास करेंगे।