BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 2:04 pm
KHABAR : बिजली महंगी होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ऑफिस घेरकर सौंपा ज्ञापन, कहा-प्रदेश में महंगी, बाहर सस्ती, टैरिफ घटाने रखी मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के नाम एक ज्ञापन विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता सचिन तालेवार को सौंपा गया।


कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरें बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं, प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों को सस्ती बिजली दी जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है।


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले ही स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी और महंगाई से परेशान जनता पर अब नई टैरिफ दरों ने और मार डाली है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 6.79 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले यह दर 6.61 रुपए थी। दूसरी ओर, प्रदेश से बाहर बिजली 27 पैसे प्रति यूनिट सस्ती दर पर बेची जा रही है।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बिजली कंपनी में हुए कथित घोटालों का मुद्दा भी उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी में 100 करोड़ रुपए का आईपीडीएस घोटाला हुआ है, जिसकी जांच उन्हीं अधिकारियों के हाथ में है जो इसमें शामिल रहे हैं। दिनदयाल उपाध्याय योजना और आरडीएसएस योजना में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया।


नेताओं ने यह भी कहा कि कुछ रसूखदार उपभोक्ताओं पर करोड़ों की बकाया राशि है, लेकिन वसूली नहीं की जा रही। साथ ही कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं। कुछ अधिकारियों के रिश्तेदार निजी कंपनियां बनाकर ठेके ले रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।


कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि तुरंत वापस ली जाए और घोटालों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE