शिवपुरी। बलारपुर मेले में दर्शन करने निकले चार दोस्तों की कार शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत हाईवे से जिला अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव के पास एनएच 27 रात साढ़े 9 बजे है। जहां स्कार्पियों कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें सिरसौद थाना क्षेत्र के छार गांव के रहने वाले 25 साल के मनोज परिहार की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस लाया गया।
वहीं मृतक के बड़े भाई दीपू परिहार ने बताया कि मनोज अपने चार दोस्तों के साथ शाम 7 बजे घर से बलारपुर माता मंदिर दर्शन करने निकला था, लगभग डेढ़ घंटे बाद उसके दोस्तों का डेहरवारा से फोन आया। उन्होंने बताया कि मनोज का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई।
दीपू ने कहा कि ये साजिश उसके भाई को मौत के घाट उतारने के लिए रची गई है। मनोज को ठर्रा गांव का रहने वाला शिवराज अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था। उन्हें बलारी माता मंदिर जाना था। लेकिन साजिश रचते हुए उसे डेहरवारा की ओर ले जाकर घटना को अंजाम देकर उसे दुर्घटना बताया जा रहा है।