BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 3:06 pm
KHABAR : मंत्री परमार एवं मंत्री टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ अमलतास विश्वविद्यालय का स्नातक दीक्षांत समारोह, बोले- ईश्वर के बाद अगर मनुष्य किसी पर भरोसा करते हैं वो है डॉक्टर, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास  प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकि शिक्षा विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार एवं प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में अमलतास विश्वविद्यालय का स्नातक दीक्षांत समारोह अमलतास विश्वविद्यालय देवास में आयोजित हुआ। विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक सोनकच्छ डॉ. राजेश सोनकर, रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, नरेंद्र सिंह राजपूत, फाउंडर चेयरमेन अमलतास ग्रुप सुरेश सिंह भदौरिया, चेयनमेन अमलतास ग्रुप मयंकराज सिंह भदौरिया, सरपंच दिलीप जाट, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अमलतास ग्रुप पदाधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण तथा अभिभावकगण उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि ईश्वर के बाद अगर मनुष्य किसी पर भरोसा करते हैं वो डॉक्टर है। इसलिए आप निरंतर काम करेंगे और लोगों के विश्वास सदा खरे उतरेंगे। आप अपनी निरूस्वार्स्थ भाव से चिकित्सा सेवा करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, उनका ईलाज करेंगे, यही आपकी सच्ची सेवा होगी। उन्होंने कहा कि यहां ऐलोपैथी, होम्योपैथी तथा आयुर्वेद की पढ़ाई कराई जाती है। आयुर्वेद एक महान पद्धति होती है। भारत की ज्ञान परंपरा जिन ग्रंथों को पढ़कर भारत के साथ दूसरे देश भी आगे बढ़ रहे हैं। अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा यहां पर सभी प्रकार की शिक्षा दी जा रही है। यह अपने आप एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अमलतास ग्रुप ने जनसंख्या के हिसाब से चिकित्सा के क्षेत्र में और चिकित्सक दिए हैं और आगे भी देते रहेंगे इसके लिए मैं अमलतास ग्रुप के फाउंडर चेयरमेन सुरेश सिंह भदौरिया और चेयरमेन मयंकराज भदौरिया को हृदय से धन्य वाद देता हूं। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार मप्र में भी आयुष चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि युवा के हाथ में अधिकार रहते हैं तो युवा परिवर्तन कर देते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को जो उपाधि मिली है। इस उपाधि से आप अपना, मध्यप्रदेश तथा भारत देश का नाम रोशन करेंगे। आप सभी धनंवतरी एवं चरक की तरह सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि आपके द्वार पर कोई दीन दुखी, बीमार, गरीब आए और आपका इलाज करेंगे तो यही सबसे बड़ी मानव सेवा है। यही परमात्मा की प्राप्त होती है। मुझे यह उपाधि दी है इसके लिए मैं अमलतास ग्रुप का हृदय से धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर चेयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अमलतास ग्रुप द्वारा बनाई गई डॉक्युमेंट्री फिल्म का दिखाई तथा पुस्तक विमोचन किया। अतिथियों द्वारा एमएस एवं एमडी गोल्ड मेडलिस्ट, नर्सिंग एवं डिग्री प्राप्त करने वालों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उपाधी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सभी को शपथ दिलाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE