शाजापुर। करणी सेना परिवार के मीडिया प्रभारी सोनू बना सापखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि करणी सैना परिवार के प्रमुख ठा.जीवन सिंह शेरपुर के मार्ग दर्शन में एवं शैलेंद्र सिंह झाला प्रदेश संघठन मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सचिव एवं पूर्व सरपंच अजीत सिंह खड़ी डोडिया जी के जन्मदिन के उपलक्ष में शाजापुर जिले शासकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा रीबिन काटकर हुई,यशपाल सिंह जी राजपूत द्वारा प्रदेश सचिव अजीत सिंह खड़ी डोडिया का माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभ कामनाएं प्रेषित की जिसके पश्चात रक्तदान शिविर के कार्यक्रम की शुरुवात हुई, अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने बताया कि रक्तदान की यह प्रक्रिया निरंतर पांच वर्षों तक जारी रहेगी, मीडिया प्रभारी सोनू बना ने बताया कि रक्तदान शिविर में सभी सर्व समाज,रक्तवीर,ओर करणी सैनिको ने बढ़चढकर हिस्सा लिया,151 करणी सैनिको ने रक्तदान के लिए अपना पंजीयन करवाया जिसमें से 117 करणी सैनिको द्वारा रक्तदान दोपहर 4 बजे तक किया गया।
आज के इस रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में CMHO डाक्टर अजय साल्विया,डाक्टर तेजपाल सिंह जादौन,ब्लड बैंक प्रभारी डाक्टर SD जायसवाल,डाक्टर BS मीना, डाक्टर NC झाला,RMO डाक्टर गोविंद पाटीदार,डाक्टर सचीन जी नायक , काउंसलर उदय सिंह राजपूत,अनिल नागर,देवनारायण बैरागी,राहुल सेंधव , स्वास्थ विभाग की टीम सहित जिले से पधारे करणी सैनिक,सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।