जावद। बार एसोसिएशन जावद के तत्वावधान में दो न्यायाधीशों रवि वर्मा एवं रीना वर्मा के स्थानांतरण पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन अभिभाषक संघ कक्ष में किया गया। विदित हो कि दोनों न्यायाधीशों का तबादला बुरहानपुर किया गया है।
समारोह में न्यायाधीशों ने जावद के समस्त अभिभाषकों का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अभिभाषकों द्वारा शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर दोनों न्यायाधीशों का सम्मान किया गया।
समारोह में बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय जोशी, सचिव लोकेश लोहार, कोषाध्यक्ष विकास पाटीदार, सह-सचिव सुरेश पाटीदार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश सोलीवाल, कृष्णकांत तिवारी, वरिष्ठ अभिभाषक हरिप्रसाद जोशी, श्रीलाल बोहरा, अजीत काठेड, लक्ष्मीनारायण लोहार, देवीसिंह सिंहल, जगदीश शर्मा, लइक एहमद, पारसमल गोखरू, अशोक जोशी, विनोद पाटीदार, गुलाम यजदानी, गेंदालाल धाकड़, महेश न्याती, दिनेश नागर, कुशल बोहरा, राजीव शर्मा, दीपक तड़बा, सचिन गोखरू, सुनील बोहरा, पंकज गांधी सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित रहे।