BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 4:47 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल से करेगी बडे स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन, जिलाध्यक्ष व विधाायक ने प्रेसवार्ता कर दी मीडिया को जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल पार्टी स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉक्टर अंबेडकर जयंती तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नीमच जिले में भी इसी कड़ी में अनेक संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
इस बारे में आज नीमच के भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और विधायक दिलीप सिंह परिहार ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के जिला कार्यालय सहित कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। कार्यकर्ताओं की सेल्फी सोशल मीडिया पर श्बीजेपी फ़ोर विकसित भारतश् हैश टैग के साथ पोस्ट की जाएगी। पार्टी कार्यालय को सजाया जाएगा और मिठाइयां बांटी जाएगी। 6 अथवा 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्य एकत्रित होंगे। 8 और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें चुनिंदा विषयों पर वक्तागण द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि 7 से 13 अप्रैल के बीच गांव और बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत नौ प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई का कार्यक्रम होगा और शाम को दीपोत्सव आयोजित होगा। 
इसी कड़ी में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी आयोजित होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हेमंत हरित, मीडिया प्रभारी ओम काबरा, दारा सिंह यादव,विनोद नागदा और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE