BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 5:18 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा व एसपी अंकित जायसवाल ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शनिवार को अधिकारियों के साथ रामपुरा का भ्रमण कर 9 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा के मेला ग्राउंड का अवलोकन कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए माध्यम द्वारा किए जा रहे मंच निर्माण सभा स्थल ग्रीन रूम निर्माण, प्रदर्शनी स्थल की व्यवस्थाओं को देखा और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामपुरा एवं संबंधित अधिकारियों को बेरीकेटिंग करवाने, सभा स्थल पर साफ सफाई एवं पेयजल तथा सुविधा घर एवं अन्यआवश्यक व्यवस्थाए करने के भी निर्देश दिए। 
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा के कॉलेज के पीछे स्थित मैदान पर प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड निर्माण स्थल पर वीआईपी पार्किंग बैरिकेटिंग करवाने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर एवं एसपी ने रामपुरा रोड़ से खेतपाल्या रोड़ आईटीआई कॉलेज परिसर एवं पेट्रोल पंप के समीप स्थित खाली जगह पर पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, मैदान  समतलीकरण  करने के निर्देश भी दिए। 
इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एसडीएम पवन बारिया ,आर आई विक्रम सिंह, तहसीलदार रामपुरा राजेश सोनी ,थाना प्रभारी आरसी डांगी सहित लोक निर्माण, विद्युत मंडल नगर पंचायत  व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE