BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 5:54 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान मंदसौर में किया पुस्तक मेले का शुभारंभ, निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रियायती दर पर मिलेगी पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने संजय गांधी उद्यान मंदसौर में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलेगा। मेले का समय दोपहर 12:00 बजे से सांय 08:00 बजे तक रहेगा। 
पुस्तक मेले का उद्देश अभिभावकों/छात्रों को उचित मूल्य / रियायती दरों पर पुस्तके एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है, मेले में पहली कक्षा से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों को अन्य प्रकाशकों की पुस्तको पर प्रिंट रेट से 20 प्रतिशत कम एवं एन.सी.आर.टी. पुस्तके नेट रेट पर उपलब्ध होगी, साथ ही ए-5 कॉपीयों पर प्रिंट रेट से 40 प्रतिशत कम मुल्य पर अभिभावकों एवं छात्रों को उपलब्ध होगी। 
पुस्तक मेले में निजी विद्यालयों की गणवेश, टाई, मौजो पर 10 प्रतिशत की छूट रहेगी। मंदसौर जिले में जिला प्रशासन द्वारा पहली बार आयोजित किए गए पुस्तक मेले से अभिभावक पर वित्तिय बोझ कम पड़ेगा। पुस्तक मेले में ओक्सफोर्ड, पियरसन, नवनित, नेक्स्ट एजुकेशन, मेक मिलन, ओरियंटल, ब्लेकसान, E-DAC, गुडलक प्रकाशक एवं अन्य प्रकाशको की पुस्तके केवल मेला अवधि में रियायती दरो पर उपलब्ध रहेगी। मंदसौर जिले के समस्त अभिभावक पुस्तक मेले से रियायती दरो पर पुस्तके एवं शैक्षणिक सामग्री खरीद कर लाभ उठावें। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE