BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 6:20 pm
KHABAR : नीमच जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, गुप्त सूचना पर अधिकारी पहुंचे यहां, मौके पर काली मिट्टी का उत्खनन करते मिली दो जेसीबी, की जब्ती की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। शनिवार को प्रातः 12.30 बजे के लगभग सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बोरखेडी में जे.सी.बी.मशीनो द्वारा काली मिटटी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना पर सहायक खनि अधिकारी गजेन्द्र सिंह डावर, सर्वेयर सुनील जाधव मय अमले के तत्काल मौके पर पहुंचे और मौके पर दो जे.सी.बी.मशीनो जिनके ईजंन नंबर एच00068529 एवं इंजन नंबर एच00228081 है। इनके द्वारा ग्राम बोरखेडी में मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को स्वीकृत क्षेत्र से काली मिटट्टी का अवैध रूप से उत्खनन किया जाना पाया गया। मौके पर कुछ ट्रेक्टर भी थे, लेकिन खनिज विभाग की टीम को आता देखकर वे भागने में सफल हो गये किन्तु मौके से दोनो जे.सी.बी. जप्त कर, खनिज अमले द्वारा पुलिस चौकी नयागाँव की पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।

जिला खनिज अधिकारी, आरिफ खान ने बताया, कि मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंधको द्वारा यह कहा जाता रहा है कि उनके सुरक्षा कमिर्याे द्वारा अवैध मिटटी उत्खनन को रोकने का प्रयास किया जाता है किन्तु आज दिनांक तक ना तो उनके द्वारा मिटटी उत्खनन के संबंध में कोई कार्यवाही की गई और नाही इस संबंध में मौके पर उत्खनन की सूचना दी गई। खनिज विभाग द्वारा अपने सूत्रों से मौके पर कार्यवाही कर दो जे.सी.बी.जप्त की गई। प्रकरण में जांच की कार्यवाही प्रचलित है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE