खरगोन। कसरावद में नर्मदा पंचकोशी यात्रा के आगमन के संबंध में अनुविभागी अधिकारी सत्येंद्र बेरवा की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नर्मदा पंचकोशी के आगमन पर यात्रियों के ठहरने, पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई, छाया की व्यवस्था और स्वागत समिति द्वारा आयोजित भंडारे की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अनुविभागी अधिकारी सत्येंद्र बेरवा, प्रभारी तहसीलदार कैलाश डामर,नायाब तहसीलदार शेफाली अग्रवाल, कसरावद टी आई राजेंद्र बर्मन ने इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह यात्रा 10 अप्रैल को कसरावद नगर में पधार रही है और प्रति वर्षाअनुसार इस वर्ष भी मंडी प्रांगण में रुकेगी। दूसरे रोज ढालखेडा के लिए प्रस्थान करेगी बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी अजय मंडलोई गांड मारने नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।