नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की निर्देशन पर जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल व लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में बालाजी मंदिर नया बस स्टैंड पर मंडल की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम मनाई जाएगी। दोनों कार्यक्रमों के प्रभारी बनाए गए व प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाने को लेकर सामग्री वितरण की गई इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर उपाध्यक्ष मुकेश तावरे व भाजपा नगर अध्यक्ष राजू मुकाती ने कार्यक्रम को संबोधित किया इस अवसर पर पार्षद सरपंच बूथ अध्यक्ष पालक संयोजक व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशन अहिरवार आभार पार्षद प्रतिनिधि विकास सुथार ने किया।