उज्जैन। मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड व जिला उज्जैन द्वारा मुख्यमंत्री के आह्वान पर जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत रामचंद्र बावड़ी में निरंतर श्रमदान कर जल संग्रहण व संरक्षण हेतु चलाया अभियान।
चयनीत नवांकुर संस्था द इनीशिएटिव सोसाइटी एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उज्जैन के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय,जिला समन्वयक जय दीक्षित,विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास,वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद प्रतिनिधि गोपाल बलवानी एवं स्थानीय रहवासियों, समाज सेवियो के साथ मिलकर शनिवार को प्रातः श्रमदान कर बावडी की पूर्ण सफाई कर दी। विदित हो कि रामचंद्र बावड़ी का सफाई अभियान 1 अप्रैल को प्रारंभ किया गया जो आज संपन्न हुआ। यह जल स्रोत किसी समय वहां के स्थानीय निवासियों को पीने का पानी उपलब्ध कराता रहा है। पूजन सामग्री और मूर्तियों का विसर्जन करने से यह बावड़ी इन सामग्रीयो से भर गई। बावड़ी की सफाई और इसके रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारी ली है।
मोहन सिंह हिंगोले,सुरेश बिलोटिया,मनीष वर्मा, घनश्याम मकवाना केशव नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खत्री, सागर शर्मा, कमल सहलानी,मोहन करोटिया, सुनील मालवीय , कमल कुशवाहा , कैलाश प्रजापति, कंचन बाई कुशवाहा, आकाश करोटिया,वार्ड रहवासी एवं नगर निगम की टीम का सहयोग रहा।