BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2025, 8:12 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे संदलपुर, गुजरात पटाखा फैक्ट्री में दिवंगतजनों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खातेगांव के संदलपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री चौहान यहां गुजरात पटाखा फैक्ट्री में दिवंगतजनों के परिजनों से मिले तथा शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पीड़ितों परिवारों के परिजन उपस्थित थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि गुजरात में जो घटना हुई उसमें संदलपुर के दो परिवार तबाह हो गये है। एक परिवार में एक बेटी नैना बची है और उसकी दादी है। भगवान ऐसे दिन किसी को नहीं दिखाए। हम पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि दुख बांटने से कम होता है। हमारी, समाज की और सरकार की जवाबदारी है। बिटिया नैना के लालन-पालन की व्यवस्था हो। उन्होंने कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश और मुख्यमंत्री  गुजरात का आभारी हूं। परिवार की चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि नैना के लिए सरकारी द्वारा बाल आशीर्वाद योजना अंतर्गत 5 हजार रुपए महीने स्वीकृत किए गए हैं। डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल में निरूशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE