BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 12:24 pm
KHABAR : सत्ता पक्ष के लिए अलग कानून और आप के लिए अंग्रेजी हुकूमत? आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने कसा तंज, बोले- परिवहन विभाग की निष्पक्ष जांच होने पर आंच दिल्ली और नागपुर तक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। परिवहन विभाग का भ्रष्टाचार एवं चेकपोस्टों पर गरीब वाहन चालकों से सत्ता पक्ष के परिवहन माफिया के संरक्षण में डंडे के दम एवं पुलिस संरक्षण में अवैध वसूली सोशल मिडिया, न्यूज़ चैनलों एवं प्रिंट मीडिया की सुर्खिया बटोरती रहती है और खुलेआम भारतीय संविधान एवं कानून को ठेंगा दिखाती प्रमाणित होती है और देश के साथ ही प्रदेश में ऐसे कई केसेस है जो इस बात की पुष्टि करते है। जिससे प्रतीत होता है की देश का कानून भाजपा से जुड़े व्यक्तियों, नेताओ एवं माफिया राज के लिए अलग है और विपक्ष खास कर आम आदमी पार्टी के साथियो के लिए अंग्रेजी हुकूमत जैसा है। 
उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए चैलेंज किया है कि अगर भाजपा वास्तव में सुशासन की बात करती है तो क्यों सौरभ शर्मा कांड की सीबीआई एवं ईडी से निष्पक्ष जांच नहीं करवाती  ? क्यूंकि अगर निष्पक्ष जाँच होंगी तो परिवहन विभाग का भरस्टाचार का खेल दिल्ली और नागपुर तक कैसे फैला हुआ है और इसमें कौन कौन देश के नामी गिरामी सफेदपोश नेता संलिप्त  है वह भी उजागर हो जाएगा और इसीलिए इससे जुड़े लोगो को जमानत दी जा रही है और जाँच एजेंसिया सत्तापक्ष के दबाव से अपना विरोध दर्ज नहीं करवा पा रही है।
अग्रवाल ने कहा की एक और ईडी सीबीआई बीना साक्ष्य बिना एक रुपये की जब्ती के आप नेता अरविन्द केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे नेताओ को गिरप्तार कर भजपा के दबाव के चलते तिहाड़ जेल भेज देती है दूसरी और भोपाल परिवहन विभाग के सौरभ शर्मा के यहां से करोड़ो रूपये की अवैध सामग्री जब्त होने पर भी कोई कार्यवाही न कर जांच से लगभग अदृश्य होकर जमानत होने देती है और दूसरी और भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले और इस जमानत का विरोध करने वाले ग्वालियर आम आदमी पार्टी के निर्दाेष 20 साथियो के ऊपर दबाव में पुलिस  रिपोर्ट दर्ज  करवा देती है।  
अग्रवाल ने कहा की ऐसा ही एक और केस जिसमे आम आदमी पार्टी की शिकायत पर 2015 में  तत्कालीन कलेक्टर नंदकुमारम ने  नयागाव चेकपोस्ट पर छापामार कार्यवाही करवाकर  अवैध होलोग्राम युक्त स्टिकर जब्त कर पुलिस रिपोर्ट परिवहन विभाग के अधिकारियो  एवं कर्मचारियों पर 28 अगस्त को संगीन धाराओं  420 , 467 ,468 , 474 ,471 ,472 ,406 ,120 बी में दर्ज करवाते है और मध्यप्रदेश पुलिस नयागांव  परिवहन चेकपोस्ट पर  कार्यालय में अज्ञात कर्मचारी बताकर क्लोज़र रिपोर्ट पेश कर देती है और शिकायत करता आम आदमी पार्टी के 7 कार्यकर्ताओ पर  तत्कालीन सत्ता पक्ष  भाजपा के इशारे  पर चमको मायसिन देने के लिए अर्धरात्रि  में 12 बजे  आतंकवादियों की तर्ज पर  घरो से उठाकर जंगलो में घुमाकर न चमकने पर दूसरे दिन दिन में झूठे केस डालकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा  कर 12 दिन  दिल्ली की तर्ज पर जेल की सलाखों के पीछे भेज देती है और कार्यकर्ताओ को अपनी बेगुनाही  सिद्ध करने के लिए  8 साल के लम्बे संघर्ष  के बाद न्यायलय की ईमानदार व्यवस्था से दोनों झूठे केस जीतकर अपनी बेगुनाही  दिद्ध करनी पड़ती है । 
अग्रवाल ने कहा की यह तो मात्र दो उदाहरण  नयागॉव परिवहन  चेकपोस्ट के ही है और इसी नयागाव चेकपोस्ट पर  जब जब ट्रक ड्राइवर्स ने अवैध वसूली का विरोध किया उन्हें जेल जाना पड़ा और अवैध वसूली करने वालो का आज दिन  तक भाजपा के राज में परिवहन  माफिया को संरक्षण के चलते कुछ नहीं बिगड़ा  और अवैध वसूली करने वाले परिवहन अधिकारी  कर्मचारी  पुलिस एवं भाजपा  की डबल इंजन सरकार की नजर में  अज्ञात ही  बने रहे और सौरभ शर्मा  कांड में उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियो  के नाम उजागर  न हो तो उनकी जाँच को प्रभावित कर जाँच से झुड़े  लोकायुक्त अधिकारियो  का ट्रांसफर कर  जाँच को व्यापम घोटाले की तर्ज पर शिथिल किया  जा रहा है और परिवहन विभाग के भ्रस्टाचार के खिलाफ ग्वालियर एवं नीमच में  आवाज उठाने वाले आप कार्यक्रताओ को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है   इससे स्वतः प्रमाणित होता  है की प्रदेश में सत्ता पक्ष के लिए अलग एवं आम आदमी पार्टी  के कार्यकर्ताओ नेताओ के लिए अंग्रजी हुकूमत की तरह ही अलग  कानून चल रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE