BREAKING NEWS
KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 10:16 am
BIG NEWS : एमपी में आगजनी, आग में जलने से 3 भैंसों की मौत, गोटेगांव में घर में भड़की चिंगारी, देपालपुर में 3 महिला किसानों की 20 बीघा गेंहू फसल खाक, पढे़ खबर

Share On:-

भिंड। गर्मी का मौसम आते ही आग लगने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के तीन क्षेत्रों से आग लगने के मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां घर और गौडा में आग लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर जवारे विसर्जन में गए परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इधर 3 महिला किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।


नरसिंहपुर से पहला मामला
दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित गुरुनानक वार्ड में नर्मदेश्वर मंदिर के ठीक पीछे शरद कहार पिता नरेश कहार के घर में बीती रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य जवारे विसर्जन के लिए बाहर गए हुए थे। भीषण आग में देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुंरत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि, आग में घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित की माने तो लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


भिंड से दूसरा मामला
धर्मेंद्र ओझा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में रविवार के दिन पावई थाना क्षेत्र के महेवा गांव में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई है। पहली घटना ब्रजेश सिंह बेटे सरनाम सिंह के गौड़ा की है। जहां अज्ञात कारणों से दोपहर 3रू00 बजे आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पल भर में ही पूरी गौड़ा अपनी चपेट में ले ली। गौड़ा में बंधी चार भैंसों में से तीन भैंसें जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी घटना रामकरण बेटे गंगा सिंह कुशवाह के घर की है। जहां आग लगने से घर में रखी बाइक, अनाज, कपड़े सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दोनों स्थानों पर लगी आग को बुझाने के लिए पूरी कोशिश की और फिर दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बावजूद कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं शाम के समय पावई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।


तीसरा मामला देपालपुर
यत्नेश सेन देपालपुर। मध्य प्रदेश में देपालपुर के दतोदा में अचानक तीन महिला किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। जानकारी के अनुसार, बेटमा थाना अंतर्गत ग्राम दतोदा की कृषि भूमि पर अचानक आग लगने से तीन किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह आग अज्ञात कारणों से लगी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम दतोदा के ग्रामीण अपने अपने स्तर पर आग बुझाने पहुंचे। जिन किसानों की फसल जली उसमें महिला किसान रेखा चौहान, नेहा चौहान, देवीलाल की फसल है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों ने उचित मुआवजा को लेकर प्रशासन से मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE