कुकड़ेश्वर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ,ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी के निर्देशन में नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर प्रभारी भगवती प्रसाद सोनी की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण के साथ प्रारंभ हुई सोनी ने भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जल ही जीवन है,जल है तो हम हैं, जल आकाश है ,जल पृथ्वी है जल के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता इसलिए हमारा दायित्व है कि हमें जल का संरक्षण करना चाहिए यदि हम जल बचाते हैं तो यही जल हमारे लिए अधिक समय तक काम आ सकेगा छोटे-छोटे भैया बहनों ने जल पर प्रश्नों के सुन्दर सुन्दर उत्तर दिए और जल संरक्षण पर शानदार प्रोजक्ट बना कर जल संरक्षण का संदेश दिया और जल बचाव का संकल्प लिया प्रतियोगिता में 40 भैया उन्होंने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन ज्ञान मंदिर विद्यालय के प्राचार्य मंजू सोनी द्वारा किया जाकर सभी का आभार माना संस्था द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।