BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2025, 12:34 pm
BIG REPORT : नीमच में आम आदमी पार्टी का अनोखा विरोध, पहले सजाई सोने की थाली, फिर रखे सोने-चांदी के बिस्किट और नकद रूपये, कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, उठाया इस विभाग के भ्रष्टाचार का मुद्दा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सरकार की दबाव की राजनीती के चलते जाँच एजेंसिया स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रही है और प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते करोड़ो रूपये के आरोपियों को जमानत मिल रही है जिसका तीव्र विरोध सम्पूर्ण प्रदेश में किया जा रहा है और विरोध प्रदर्शन करने वाले साथियो पर ही झूठे केस लादे  जा रहे है। जिसका आज आम आदमी पार्टी ने कलेक्टए कार्यालय नीमच पहुंचकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। आप कार्यकर्त्ता अपने हाथो में एक सांकेतिक सोने की थाली में सोने चांदी के बिस्कुट एवं नगद रुपये लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और परिवहन विभाग के लिए भेंट कि, की  वो इससे अपना और अपने आकाओ की अवैध वसूली की भूख शांतकर ऐशो आराम की जिंदगी जी सके और गरीब वाहन चालको से अवैध वसूली न करे।  इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए जनसुनवाई में आये लोग एकत्र हो गए। ततपसःयात कलेक्टर प्रतिनिधि को मुक्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंप गया। 

ज्ञापन में उल्लेख किए गया है की यह सर्वविदित है की प्रदेश में परिवहन  विभाग द्वारा उच्च राजनितिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते चेकपोस्टों पर गरीब वाहन चालकों से डंडे के दम पर अवैध वसूली की जाती है जिसका आम आदमी पार्टी  निरंतर 2013 से क़लम की ताकत से सम्बंधित उच्च अधिकारियों एवं नेताओ के समक्ष अपना विरोध संवैधानिक तरीको से प्रदर्शित कर रही है और पार्टी की शिकायत पर ही तत्कालीन कलेक्टर नंद कुमाराम और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के दिशानिर्देशानुसार नयागाव चेकपोस्ट पर छापामार कार्यवाही की गई थी, जिसमें अवैध वसूली में प्रयुक्त होने वाले होलोग्राम युक्त स्टिकर जब किये गए थे एवं नयागाव चेकपोस्ट के अधिकारियो एवं कर्मचारियों पर संगीन धाराओं  420 ,467 ,468 , 470 ,471 ,472 ,406 120 बी में   पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन हमारे संज्ञान में अभी आया है की उक्त पुलिस रिपोर्ट की क्लोज़र रिपोर्ट पुलिस द्वारा न्यायलय में प्रस्तुत कर दी गई है और केस को बंद कर दिया  गया है, ताकि उच्च संरक्षित अधिकारियो  एवं कर्मचारियों का अहित न हो और इससे स्वतः प्रमाणित होता है की अवैध वसूली के तार कहा  तक फैले हुए है । 
इसी प्रकार की दूसरी घटना वर्तमान में हुई है जंहा भोपल में सौरभ शर्मा के यहाँ  से करोड़ो रूपये का सोना  एवं सम्पतिया जब्त हुई  है जो की परिवहन विभाग का ही हवलदार रहा है और एक छोटे से कर्मचारी के यंहा से जब करोड़ो रूपये की अवैध सम्पतिया जब्त हुई है तो इससे जुड़े राजनेताओ एवं अधिकारियो के पास कितनी अकूत अवैध सम्पति होगी उसका अंदाजा लगाया जा सकता है और इससे  स्पष्ट प्रतीति होता है  की प्रदेश के परिवाहन  विभाग द्वारा किस उच्च स्टार पर अवैध वसूली की जाती है। सौरभ शर्मा  तो मात्र एक कठपुतली है।  और इसी कारन से हमने 8 जनवरी को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सौरभ केस  की सीबीआई ,ईडी एवं न्याययिक जाँच की मांग के लिए प्रदेश के सभी जिलों में आपको ज्ञापन देकर मांग की थी एवं स्पष्ट किया  था की अगर इसकी निष्पक्ष जाँच नहीं होती है तो पार्टी द्वारा अग्र  आंदोलन किया  जावेंगा जिसकी जवाबदारी आपकी  हांगी लेकिन बड़ी विचित्र स्थिती है की जब आपके अधीन संस्थाओ द्वारा समय पर कार्यवाही नही करने पर आरोपियों को जमानत मिल गई और इसके विरोध के लिए जब ग्वालियर  के हमारे  साथियो ने विरोध प्रदर्शन किया  तो आपकी सरकार ने उनके ऊपर ही केस बना दिया और 24 साथियो को भ्रस्टाचार के खिलाफ संगर्ष करने की सजा फलस्वरूप आपकी सरकार द्वारा जबरन  मुकदमा दर्ज करने के रूप में  चुकानी पड़ी। 
हमें इससे प्रतीत होता है की परिवहन विभाग का भ्रष्टाचार कितने  विकराल रूप में प्रदेश में विद्यमान है और सरकार को शायद डर है की  अगर सौरभ शर्मा  केस की निष्पक्ष जांच होती है तो भोपाल के गलियारों से लेकर दिल्ली के गलियारों तक के उच्च राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी बेनकाब होंगे और इसी कारण से इस केस को जावद की तरह ही जबरन  दबाया जा रहा है  और उसी डर एवं दबाव के चलते जांच एजेंसी गिया जावद केस की तर्ज पर निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही  है। 
आप के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया की ज्ञापन के माध्यम से  हमने मुक्यमंत्री से  इस केस की निष्पक्ष जांच के साथ ही जावद केस को रीओपन  करने एवं ग्वालियर में हमारे साथियो के ऊपर  जो जबरन  पुलिस रिपोर्ट दर्ज हुई है उसे वापस लेने की मांग की है। 
आप के इस अनोखे विरोद प्रदर्शन के दौरान इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , विनोद कुमार पंवार , चंद्रेश सेन , राजिंदर कौर , रिजवाना खान , अशोक सागर , जोसेफ जडसन , जाबिर हुसैन , झुंझर अली बोहरा , लविश कनौजिया,जगदीश मीणा  , उदयलाल चौहान एवं पेंशनर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद वर्मा  एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE