नीमच। प्रदेश के नंबर वन न्यूज चैनल वॉईस ऑफ एमपी के चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी आज मंगलवार को पवित्र उमराह की यात्रा पर रवाना हुए। उनकी रवानगी से पूर्व वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क के वॉईस ऑफ एमपी दफ्तर पर चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी का मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वॉईस ऑफ एमपी न्यूज चैनल के एडिटर नवीन पाटीदार, महावीर सैनी, हुसैन नजमी, महेश मेनारिया, एंकर अनिता कुंवर, विनोद गुर्जर, कासिम मंसूरी सहित स्टॉफ के अन्य सदस्यों ने भी फूलमाला पहनाकर यात्रा की शुभकामनाएं दी।