मंदसौर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 के लिये समस्त विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों के लिये अवकाश अवधि घोषित की है। इस संबंध आज स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किये है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक अवकाश विद्यार्थियों के लिये, 1 मई से 31 मई 2025 तक़ अवकाश शिक्षकों के लिये, दशहरा अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2025 तक अवकाश विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये, दीपावली अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2025 तक अवकाश विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये, शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक अवकाश विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिये होगा।