दतिया। बड़ौनी नगर परिषद में नियमितीकरण और समय पर नहीं मिला वेतन तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ता, जिसको लेकर रविवार 13 अप्रैल से बड़ौनी नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।वे प्रशासन से नियमितीकरण और समय पर वेतन की मांग कर रहे हैं। वे कहते हैं कि वे कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिलता है।सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने परिवार का पालन- पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।उन्हें समय पर वेतन और नियमितीकरण नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है।वे प्रशासन से अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नियमितीकरण और वेतन का समय पर भुगतान न होने के पर उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है जिस कारण मजबूर होकर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।