BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2025, 4:36 pm
KHABAR : महाकाल दर्शन के लिए आए श्रध्दालु की मौत, दर्शन लाइन में लगने के बीच तबीयत हुई खराब, यूपी से 100 लोगों का ग्रुप पहुंचा था, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। महाकालेश्वर के दर्शन को आए श्रद्धालु की रविवार दर्शन लाइन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 64 वर्षीय श्रद्धालु राधेश्याम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कलसिया क्षेत्र से करीब 100 श्रद्धालुओं के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।


घटना के बाद समूह के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


सहारनपुर कलसिया से आए श्रद्धालु ब्रजेश जिंदल ने बताया कि ग्रुप चारधाम मंदिर में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह, राधेश्याम (पिता - सलिया सिंह, उम्र - 64 वर्ष), अपने तीन अन्य साथियों के साथ महाकाल दर्शन के लिए लाइन में लगे थे।


इसी दौरान अधिक भीड़ के कारण उन्हें घबराहट हुई और चक्कर आने के बाद वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उन्होंने अपने फोन नंबर दिए। अस्पताल से सूचना मिलने पर जब समूह के लोग पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दोपहर में एक और श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी
रविवार को ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पुणे से आए श्रद्धालु ओमप्रकाश गांगड़े (उम्र 42 वर्ष) की भी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथी श्रद्धालुओं ने उन्हें तत्काल महाकाल मंदिर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से शुरुआती उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस द्वारा इंदौर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


महाकाल मंदिर अस्पताल में पदस्थ डॉ. देवेंद्र परमार ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक जैसे थे। कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह से इलाज शुरू कर दिया गया है और मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE