मंदसौर। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन खानपुरा स्थित शासकीय कन्या विद्यालय किया गया। महिला एवं बाल विकास ममता खिची जिला समन्वयक के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एचबी टेस्ट किया गया, जिसमें जिला समन्वयक सुरेश, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक महेंद्र परमार, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशु त्यागी, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर छवि जैसवानी, नर्सिंग अधिकारी प्रदीप पाटीदार, आरबीएसके फार्मासिस्ट एवं अन्य टीम द्वारा लगभग 130 लोगों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। सर्वाधिक हीमोग्लोबिन की मात्रा वाली बालिका को मिस हीमोग्लोबिन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए एवं विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के बीच में हेल्थी टिफ़िन कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण किए गए। शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानाध्यापिका रेखा सोनगरा, अध्यापिका रंजना चौहान, बसंती पाटीदार, चांद बी कुरैशी अध्यापिका उपस्थित थी।
रेखा सोनकारा द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना होगा और उन सबके लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है स ममता फाउंडेशन से सोनिक मिश्रा द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि स्वस्थ किशोरी ही स्वस्थ मां बनती है और स्वस्थ शिशु को जन्म देती है भविष्य के लिए स्वस्थ खान पान को अपनाना आवश्यक है डॉक्टर सुयशा त्याग चिकित्सा अधिकारी द्वारा बालिकाओं को एनीमिया की पहचान एवं बचाव के उपचार बताए गए जो एनीमिक बालिकाएं थी उनको आयरन की टेबलेट वितरण की गई । जिला समन्वयक ममता खिची द्वारा पोषण पखवाड़े की चारों थीम पर चर्चा करते हुए पोषण ट्रैक्टर के लाभार्थी माड्यूल के उपयोग के बारे में हितग्राहियों को बताया गया और कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी हितग्राहियों को पोषण शपथ दिलाई गई।