रेवली देवली। ग्राम रेवली देवली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम रेवली देवली के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर एवं ग्राम पंचायत भवन के सामने झाड़ू लगाकर तथा लाभार्थियों से भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सभी ने झाड़ू लगाकर तथा कचरा इकट्ठा कर सफाई की गई। इस अवसर पर भादवा माता मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल नागदा, समाजसेवी लाला नागदा, बूथ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, नितेश पंडित, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लख्मीचंद कुमावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।