छतरपुर। महान समाज सुधारक व भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पूरे देश में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाई जा रही। वहीं मप्र के छतरपुर में भी डॉ बीआर अंबेडकर को याद किया गया पन्ना नाका तिराहे पर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर आज सुबह से ही उनके अनुयायियों द्वारा माल्यार्पण किया गया हम आपको बता दें कि मप्र सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर विधायक ललिता यादव बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम बीजेपी नेता जयराम चतुर्वेदी सहित अन्य राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने भरत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर ने भारतीय समाज में जातिवाद और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया और भारतीय संविधान को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई उनकी शिक्षा संघर्ष और योगदान ने भारत में समानता और न्याय की नींव रखी बाबा साहेब हमारे प्रेरणा स्रोत है।