BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 3:58 pm
KHABAR : मुंह में राम बगल में छुरी, ग्वालियर में बाबा साहब की जयंती पर सियासत, कांग्रेस बोली- देश को बांटने का काम कर रही बीजेपी, मंत्री नारायण कुशवाह ने किया पलटवार, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। देशभर के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में सभी समाज के लोगों के साथ ही बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल भी बाबा साहब को नमन करने पहुंचे। इस दौरान जमकर सियासत भी देखने को मिली।


ग्वालियर में बाबा साहब की जयंती पर जमकर सियासत देखने मिली है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने 2 लाख लोगों के लिए महाभंडारा आयोजित किया तो दूसरी ओर बीजेपी सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन किया। कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के बनाये संविधान को बदलना चाहती है, बीजेपी के लिए कहावत है मुंह में राम बगल में छुरी। भाजपा सिर्फ जातीयों को लड़ाने और देश को बांटने का काम कर रही है।


कांग्रेस विधायक के आरोपों पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को सही सम्मान बीजेपी पार्टी ने ही दिया है। कांग्रेस ने लगातार बाबा साहब का अपमान किया है। कांग्रेस आज भी बाबा साहब के नाम के जरिए जनता को बरगलाने का काम कर रही है। बहरहाल बाबा साहब के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश के महू से लेकर हर जिले में जयंती धूमधाम से मनाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE