BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 4:05 pm
BIG NEWS : जैन मुनियों के साथ मारपीट करने वाले सभी छह आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, बीती रात शराब के नशे में दिया था वारदात को अंजाम, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैन मुनियों के साथ विहार के अर्न्तगत ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर पर विश्राम के दौरान मारपीट करने वाले बाल अपचारी सहित 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.04.2025 को विहार के अर्न्तगत ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर मे विश्राम के दौरान जैन मुनियों के साथ की गई थी मारपीट। जैन मुनियों के साथ हुई दुखदः घटना को तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लिया जाकर एसडीओपी जावद एवं थाना प्रभारी सिंगोली के नेतृत्व में किया पुलिस टीमों का गठन। पुलिस टीमों द्वारा देर रात्रि कड़ी मेहनत कर दबिषें दी जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जैन मुनियों के साथ मारपीट करने वाले 06 आरोपियों (01 बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार किया। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह जावद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिंगोली बीएल भांभर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 13.04.2025 को विहार के अर्न्तगत ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर मे विश्राम के दौरान जैन मुनियों के साथ मारपीट करने वाले 06 आरोपियों (01 बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 

दिनांक 13.04.2024 को फरियादी पवन पिता भगवानलाल मेहता निवासी अहिंसा पथ सिंगोली ने एक लेखी आवेदन पत्र जिसमे जैन संतो के साथ 05-06 लोगो द्वारा पैसा आदि मांग करने व मारपीट करने के संबंध मे पेश किया था जिस पर से थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा 115 (2),119 (1), 191 (2).3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी निकिता सिंह एवं निरीक्षक बी.एल.भांभर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देष दिये गयें। पुलिस टीमों द्वारा प्रकरण में आरोपीगण 01 गणपत पिता राजू नायक, 02 गोपाल पिता भगवान जाति भोई, 03 कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भाई, 04 राजू पिता भगवान भाई, निवासीयान भोई का खेडा चित्तोडगढ राज० 05 बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तोडगढ राज0 06 बाल अपचारी को देर रात्रि में की कडी मेहनत व त्वरीत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। जिनको माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा। 

गिरफ्तार आरोपी-
- गणपत पिता राजू नायक निवासी भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
- गोपाल पिता भगवान जाति भोई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
- कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
- राजू पिता भगवान भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान
- बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तोडगढ राजस्थान
- बाल अपचारी 

सराहनीय कार्य- 
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री बी०एल० भाभर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE