चित्तौड़गढ़। एससी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने किला रोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
विधायक आक्या ने कहा कि आजादी के पश्चात 1950 में बनाये गये भारत के नये संविधान में बाबा साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही इसलिए बाबा साहब को संविधान निर्माण का जनक कहा जाता है। बाबा भीमराव अम्बेडकर एक प्रमुख विधि वैता, अर्थशास्त्री व समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया तथा दलितों के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आन्दोलन चलाया। हमे इनके बताये आदर्शों पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुर्व सभापति सुशील शर्मा, भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्री लाल जाट, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, तेजपाल रेगर, कमलेश आमेरिया, शेलेन्द्र झंवर, पूर्व नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, भरत डंग, विश्वनाथ टांक, पूर्व एससी मोर्चा महामंत्री पूरण रेगर, नवीन पटवारी, दिलीप बेनीवाल, राजेश मोची, राजेश लोठ, गोपाल जाजू, संजय सिसोदीया, जगदीश मण्डोवरा, राजकुमार तोलम्बिया, राजन माली, संतोष टांक, आशीष आर्य, रेणु मिश्रा, सुनीता शर्मा, दिपक वर्मा, पंकज सेन, गोवर्धन सालवी, प्रकाश खिचीं, उदय लाल धोबी, मुकेश आमेरिया, पीन्टू मीणा, पंकज जागा व रजनीश भाण्ड सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।