चित्तौड़गढ। आज जिला स्तरीय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम हॉल में समाज के विशेष एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें निंबाहेड़ा कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार बैरवा व साइबर सैल चित्तौड़गढ़ के रामावतार मीना को पुलिस विभाग में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक एवं अतिरिक जिला कलेक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा व चित्तौड़ के राजस्व अपील प्राधिकारी चित्तौड़गढ़ सुरेश कुमार खटीक और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आख्या एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जड़ावत द्वारा सम्मानित किया गया।