BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 6:11 pm
KHABAR : बड़ी नदियों को बचाने सहायक नदियों को जिन्दा रखना होगा, मंत्री प्रहलाद पटेल बोले, नदियों के संगम को रौंदने की गलती मत करना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि जहां उद्गम होता है, वहां ऊर्जा होती है और जहां नदियों का संगम होता है, वहां जीवन होता है। उसे रौंदने की गलती कभी मत करना। बड़ी नदियों को बचाना है, तो उसकी सहायक नदियों को जिन्दा रखना होगा। बेतवा के लिए सहायक नदियों को बचाना सबके लिए चुनौती का काम है।


मंत्री पटेल ने ये बातें सोमवार को विदिशा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रमों के दौरान कहीं। उन्होंने अलग-अलग गांवों में श्रमदान के दौरान लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। मंत्री पटेल ने इस दौरान कहा कि किसी नदी के उद्गम को समृद्ध करने के लिए जो चीज होनी चाहिए, वह प्राकृतिक रूप से यहां पर है। नदी व नहर का जो अंतर है, वह यह है कि नदी अपने आप में समृद्ध होती है। नदी को नहर मत बनने दो।


मंत्री पटेल ने अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत गंजबासौदा के चक्क हिरनौदा में ये बातें कहीं। उन्होंने विदिशा की पाराशरी नदी उद्गम स्थल पर पूजन किया। पटेल ने कहा कि पिछले दो वर्षों से पाराशरी नदी के संवर्धन का जो काम चल रहा है, उसमें चींटी के समान मुझे भी योगदान का सौभाग्य मिला। सारे लोग श्रम में शामिल नहीं होते, यह समाज का दोष है। पटेल ने पाराशरी नदी के घाट का भूमि पूजन, श्रमदान कर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री पटेल ने गंजबासौदा में पंच-सरपंच सम्मेलन को भी संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE