डबरा। सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भाजपा नेताओं के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे भी अपने समर्थकों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया।
हजारों लोग जुलूस में शामिल हुए
सोमवार सुबह से ही शुगर मिल चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद दोपहर में चल समारोह निकाला गया। इसमें बहुजन समाज पार्टी, भीम आर्मी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवा झूमते रहे। जुलूस जवाहरगंज और सुभाषगंज होते हुए सिमरिया टेकरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचा। जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडिशनल एसपी देहात निरंजन शर्मा, एसडीएम दिव्यांशु चौधरी, तहसीलदार दिव्यदर्शन शर्मा और सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जुलूस के मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई और यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया गया।