देवास। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उज्जैन रोड तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं सामूहिक रूप से संविधान प्रस्तावना का पाठ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय दुबे, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक मनोज चौधरी और महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक गायत्री राजीव पवार ने कहा कि आज बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई है। ओर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर कर आज उसे पितृ पुरुष को याद किया जिन्होंने संविधान को बनाया इस देश में संविधान की नींव रखी, स्वतंत्रता के एक प्रखर पुरुष को याद कर कर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है वहीं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बाबा साहब दलित शिरोमणि है उन्होंने दलितों के जीवन के उत्थान के लिए अपने जीवन को संघर्ष में डाला था। जिस प्रकार से उन्होंने खूबसूरती के साथ संविधान का निर्माण किया ड्राफ्ट तैयार किया। आज देश के करोड़ दलित जिस प्रकार सम्मान के साथ और पूरी गरिमा के साथ अपने जीवन को जीते हैं। यह बाबा साहब की देन है। आज उनकी जयंती के अवसर पर पूरे भारतवर्ष को बधाई देता हूं। साथी आज के दिन भारतीय बौद्ध सभा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी के नाम पर एक हाल बनाए जाने की की मांग की है जिस पर मेरी ओर से 10 लाख रुपए भारतीय बौद्ध महासभा को देने की घोषणा करता हूं।