देवास। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को उत्साह के साथ मनाई गई। कांग्रेस ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दोरान पुर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,पुर्व विधायक पिटु जोशी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर हमारे लिए एक आदर्श और विचार हैं। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और सर्वहारा वर्ग के मसीहा के रूप में काम किया। वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संकल्प लिया कि वे संविधान का पालन करते हुए देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।