गुना। मप्र के गुना में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी मामले में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया उन्होंने कहा कि टेकरी सरकार हनुमानजी की भूमि है गुना, वहां इस तरह का कृत्य निंदनीय है, किसी का भी धर्म हो, सबकी अपनी-अपनी आस्था होती है,किसी की आस्था पर पत्थर फेंकना, वह न तो मनुष्य है, और ना ही उसे जीने का अधिकार है, भारत सरकार ऐसे व्यक्तियों को फांसी की सजा दे, चाहे वह किसी भी परंपरा का हो।