जीरन। आम आदमी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती जीरन में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान बचाओ देश बचाओ की शपथ ग्रहण कर बाबा साहेब कि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार, आम आदमी पार्टी के भगतराम भाणेज, तुलसीराम गायरी, बागदिराम सागवारिया, युवा नेता फिरोज हुसैन (पिके), मुजाहिद मंसूरी, जगदीश भील, वह अनेक कार्य करता उपस्थित थे।