भोपाल। मध्यप्रदेश के 12 हजार शिक्षक एवं 7 हजार सिलेक्टेड पुलिस आरक्षक परेशान है। कारण नव नियुक्त 12 हजार शिक्षकों की 6 माह के बाद भी प्रोविजनल पीरियड खत्म नहीं हुआ है। डीपीआई स्कूल शिक्षा के शिक्षकों को परिवीक्षा अवधि समाप्त करने का आदेश दे चुका है लेकिन अधिकारियों ने अमल नहीं किया है।
बता दें कि अक्टूबर 2022 में स्कूल शिक्षा और जनजाति विभाग में करीब 12 हजार पदों पर भर्ती हुई थी। उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के नियम अनुसार 3 साल की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करना अनिवार्य होता है। अक्टूबर 2024 में इन सभी शिक्षकों की अवधि खत्म हो चुकी है। इसी तरह पुलिस आरक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सिलेक्टेड पुलिसकर्मी जिले के इंतजार में है। जिला आवंटन और मेडिकल एवं दस्तावेज सत्यापन की अब तक तारीख नहीं आई है। करीब एक महीने पहले फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। करीब सात हजार (7000) पदों पर आरक्षक की भर्ती हुई थी।