मंदसौर। जिले की भानपुरा पुलिस ने 8 लाइन खेरखेड़ी के निकट पिकअप से गिरी बच्ची को तुरंत सुरक्षित लाकर माता पिता को सुपूर्द किया।
उक्त बच्ची को भानपुरा पुलिस द्वारा सुरक्षित लाकर हॉस्पिटल में उपचार के उपरांत परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया है। परिजन करीब 50 किलोमीटर आगे पहुंच चुके थे। भानपुरा पुलिस के उपनिरीक्षक जोर सिंह डामोर के निर्देशन में तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्ची सकीना को उसके पिता राजेंद्र कुमार और माता मोसमी निवासी कोलाहेड़ा बूंदी राजस्थान से संपर्क कर बच्ची को सुपूर्द कर दिया गया। घटना सुबह लगभग 8 से 9 बजे की बताई जा रही है।